सामाजिक न्याय मंत्रालय का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! 2025-26 में 11,810 करोड़ का सर्वाधिक व्यय, SC-OBC कल्याण योजनाओं पर जोर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसने अब तक का सर्वाधिक 11,810.82 करोड़ रुपये का व्यय किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 10,409 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 14 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह व्यय मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया है और यह कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि के समयबद्ध उपयोग पर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभाग ने 2025-26 के दौरान अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर भी अब तक का सर्वाधिक खर्च किया।

बयान में कहा गया कि स्वच्छता कर्मियों के कल्याण, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर तथा भीख मांगने वालों के पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रमों पर भी रिकॉर्ड व्यय किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, यह व्यय वंचित और कमजोर वर्गों के सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 

संबंधित समाचार