इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल को कैबिनेट सचिव से मिला आश्वासन
लखनऊ, अमृत विचार : इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन से उनके कार्यालय में रविवार को मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
कैबिनेट सचिव ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इप्सेफ के उप महासचिव अतुल मिश्र ने बताया कि बैठक में आठवें वेतन आयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें वेतनमान, भत्ते, पेंशन निर्धारण आदि शामिल हैं।
बताया गया कि आयोग की संस्तुतियों के आधार पर सरकार जनवरी 2026 से इसे लागू कर सकती है, जिसका लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा रिक्त पदों पर पदोन्नति, नियमित नियुक्तियां, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति निर्माण तथा शिक्षकों के लिए टीईटी संबंधी प्रावधानों में राहत जैसे मुद्दों पर भी सहमति बनी।
यह भी पढ़ें : बेटी है बोझ नहीं... मेरठ में पति से तलाक के बाद रिटायर्ड जज ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
