Dhurandhar : सारा अर्जुन का खास पोस्ट, कैमरे के पीछे के अनसंग धुरंधर को दिया क्रेडिट  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अभिनेत्री सारा अर्जुन ने फिल्मकार आदित्य धर और फिल्म "धुरंधर" की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "इतिहास बन गया है।" सारा अर्जुन ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म "धुरंधर" में येलिना जमाली की भूमिका निभाई। यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल "धुरंधर: द रिवेंज" 19 मार्च को रिलीज हुआ, जिसने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें टीम के साथ उनकी कई तस्वीरें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात में ही उन्हें एहसास हो गया था कि आदित्य धर सिनेमा के लिए कुछ खास करने वाले हैं। 

उन्होंने लिखा, "जब मैं पहली बार आदित्य सर से मिली, तो उनकी आंखों में एक अलग ही चमक थी। मुझे तभी लगा कि वह सिनेमा के लिए कुछ खास करेंगे। इस पूरी यात्रा के हर कदम पर वह एहसास सच साबित होता रहा।" उन्होंने कहा कि यह पोस्ट दोनों "धुरंधर" फिल्मों के निर्माण से जुड़े सभी लोगों को समर्पित है। 

ये भी पढ़ें : 
धुरंधर: द रिवेंज का जलवा बरकरार, भारतीय बाजार में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म

संबंधित समाचार