US के दौरे पर जाएंगें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार से वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह भारत-अमेरिका संबंधों के व्यापक पहलुओं की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसरी की आठ से 10 अप्रैल तक की यह यात्रा प्रमुख क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक पहलुओं की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।'' विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश सचिव अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी बातचीत करेंगे जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्रालय ने बताया, ''यह यात्रा फरवरी में विदेश मंत्री की वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रही है और दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय वार्ता की परंपरा के अनुरूप है।

ये भी पढ़ें :
US राजदूत सर्गेई गोर की वेंस से मुलाकात, भारत के साथ संबंधों पर क्या बोले उपराष्ट्रपति, जानिए

 

संबंधित समाचार