Bareilly: शौच की बात कहकर निकले लापता युवक का दो दिन बाद शव लटका मिला
आंवला, अमृत विचार। दो दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को बाग में पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
दरअसल आंवला के मोहल्ला खेड़ा का रहने वाला 40 वर्षीय महेश अविवाहित हैं। पिता प्रेमराज के मुताबिक दो दिन पहले वह उसके साथ फसल काटने खेत पर आया था। कुछ देर बाद उसने पिता से शौच जाने की बात कही। शौच को गया मगर शाम तक नहीं लौटा।
पिता ने काफी तलाश किया लेकिन कोई खबर नहीं लगी। पिता ने बताया कि वह नशा भी करता था। परिवार से अलग रहता था लेकिन खाना घर पर ही खाता था। परिवार में पांच भाई दो बहने अविवाहित हैं। वह अक्सर घर के पास मणि पर रहता था।
