कांग्रेस का मार्च पुलिस ने रोका, प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोक दिया और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई पार्टी नेताओं को हिरासत में ले लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च आरंभ …

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोक दिया और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई पार्टी नेताओं को हिरासत में ले लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च आरंभ किया जिसे कुछ ही दूरी पर पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस के नेता वहीं बैठ गए और प्रदर्शन किया। बाद में इन नेताओं को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को मौके से बस के जरिए स्थानीय थाने ले गई। पार्टी की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक, हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका ने कहा, ”अगर हर चीज के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हैं तो सरकार पांच साल तक नहीं चल सकती। जनता के प्रति सरकार की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार किसानों की आवाज सुनेगी तो इस मामले का हल निकलेगा। कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के कई नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करीब दो करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंऐंगे और कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करेंगे।

सरकार किसानों के प्रति जवाबदेह: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार किसानों की प्रति जिम्मेदार है और उसे किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेने के लिए किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए। प्रियंका वाड्रा ने राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिरासत में लिए जाने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार पांच साल के लिए चुनी जाती है और उसे जनता का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार देश के आम नागरिकों, किसानो तथा मजदूरों की प्रति जवाबदेह होती हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

गौरतलब है कि किसानों की मांगों को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने विजय चौक से राष्ट्रपति भाव के लिए आज मार्च किया और करीब दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षर वाले पत्र राष्ट्रपति को सौंपने गए लेकिन इन्हें पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। बाद में राहुल गांधी सहित तीन नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने की इजाजत दी गयी।

संबंधित समाचार