Moradabad: छह समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा रेल प्रशासन
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने गर्मी के दौरान सफर में यात्रियों की सुविधा के लिए छह जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। इससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल साप्ताहिक गाड़ी संख्या 05101 को 11 अप्रैल से 11 जुलाई (23 मई को छोड़कर) तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली के बीच संचालित किया जाएगा। समर स्पेशल गाड़ी संख्या -05102 प्रत्येक रविवार को 12 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) नई दिल्ली से गोरखपुर जंक्शन तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेनें बरेली-मुरादाबाद होकर गुजरेंगी।
इसके साथ ही गाड़ी संख्या 05193-05194 को छपरा-पठानकोट-छपरा तक 6 अप्रैल से आगे निर्धारित तिथियों तक प्रत्येक सोमवार व बुधवार को संचालित की जाएंगी। गाड़ी संख्या 04512-04511 आरक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी 16 अप्रैल से 10 अगस्त तक रूट के अनुसार कुल 13-13 फेरे संचालित होंगे। गाड़ी संख्या 04520-04519 को भी 27-27 फेरों के लिए बुधवार, शनिवार, गुरुवार और रविवार को चलाई जाएंगी।
वहीं गाड़ी संख्या 04312-04311 आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 17 अप्रैल से 12 अगस्त तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कुल 26 फेरे संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 04624-04623 भी 13 अप्रैल से 2 जुलाई तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार 12-12 फेरे संचालित होंगी।
