6 टीमें, छह दिन तक हाई वोल्टेज मुकाबला... यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज, काशी किंग्स vs गोरखपुर राउडीज़ का मैच

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए रोमांच का दौर शुरू होने जा रहा है। गुरुवार से यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज होगा, जिसमें छह दिनों तक तेज़ी, ताकत और रणनीति से भरपूर मुकाबले खेले जाएंगे। यह लीग 14 अप्रैल तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित होगी।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की देखरेख में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस लीग में प्रदेश की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ओपी श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।

उद्घाटन मुकाबला सुबह 11 बजे काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ के बीच खेला जाएगा। पहले दिन मथुरा ब्रज स्टार बनाम बर्बरीक वॉरियर्स और नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स के मुकाबले भी होंगे। लीग के संस्थापक अमित पाण्डेय के अनुसार सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में उत्साह है। आयोजन में डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, उपमा पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय और प्रखर शुक्ला समेत कई गणमान्य मौजूद रहेंगे, वहीं अभिनेत्री सबिता कलवार की मौजूदगी आयोजन को खास बनाएगी।

 ये भी पढ़ें :
IPL 2026: GT के कप्तान साहब पर लगा भारी भरकम जुर्माना, दिल्ली के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये गिल को 12 लाख का झटका 

संबंधित समाचार