कोहली और शमी के टीम से बाहर होने पर ऑस्ट्रेलियाई कोच हुए खुश, कही ये बात
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति का फायदा कंगारु टीम को मिलेगा। विराट एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट गए जबकि शमी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। …
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति का फायदा कंगारु टीम को मिलेगा। विराट एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट गए जबकि शमी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला आठ विकेट से जीता था और दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
लेंगर ने कहा, “विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैंं और शमी भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके पास काफी कौशल है। इन दोनों खिलाड़ियों के नहीं होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा मिलेगा। लेकिन हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें पता है कि टीम को पहले दिन से ही मजबूत शुरुआत करनी होगी और अगर रहाणे कप्तानी संभालेंगे तो उनपर दबाव बनाना होगा।”
उन्होंने कहा, “हमारी प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन जब भी किसी टीम का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टीम में नहीं होता है तो वह टीम थोड़ी कमजोर हो जाती है। यह सच्चाई है और इससे हमें फायदा मिलेगा।” लेंगर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे मुकाबले के लिए पहले टेस्ट वाला ही अंतिम एकादश खेला सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आखिरी टेस्ट मैच के अंतिम एकादश में कोई बदलाव हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में विश्व में जो हो रहा है उसे देखते हुए हम पिछले अंतिम एकादश के साथ ही खेलना पसंद करेंगे।”
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में डेविड वार्नर शामिल नहीं है और उनकी जगह एक बार फिर मैथ्यू वेड और जो बर्न्स ओपनिंग जोड़ी के रुप में खेलने उतर सकते हैं। लेंगर ने कहा कि वार्नर पूरी तरह फिट नहीं है और हमें उम्मीद है कि वह सीरीज के अन्य मुकाबलों में खेलेंगे।
दूसरे टेस्ट में इसी एकादश के साथ उतरेंगे
आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरूवार को कहा कि मेजबान टीम में भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिये कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इस समय अगर अगले दो दिन में कोई अनहोनी नहीं होती है तो हम उसी एकादश के साथ उतरेंगे।” ऑस्ट्रेलिया ने एडीलेड टेस्ट में भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट करके आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। लैंगर ने कहा कि इतना शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम में बदलाव की जरूरत नहीं है।
आस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला शुरू होने से पहले फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। डेविड वॉर्नर ग्रोइन की चोट के कारण बाहर है जबकि विल पुकोवस्की को अभ्यास मैच में सिर में चोट लगी थी। तेज गेंदबाज सीन एबोट कोरोना प्रोटोकॉल के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे । वॉर्नर के फिट नहीं होने से जो बर्न्स और मैथ्यू वेड ही पारी की शुरूआत कर सकते हैं । लैंगर ने कहा ,” आस्ट्रेलिया के लिये खेलते हुए हर कोई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है। यह प्रतिस्पर्धा आस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिये अच्छी है । सभी खिलाड़ियों को अपनी जगह बनाये रखने के लिये अच्छा खेलना होगा ।”
