Under-13 cricket: लीजेंड्स, रॉयल्स, ईगल्स और यूनिकॉर्न की जीत, एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी में रोमांचक मुकाबले

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: स्व. रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सीएएल लीजेंड्स, सीएएल रॉयल्स, सीएएल ईगल्स और सीएएल यूनिकॉर्न ने शानदार जीत दर्ज की। सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैचों में विपक्षी टीमों को हराया।

ब्लेज विलो ग्राउंड पर सीएएल रॉयल्स ने सीएएल डॉल्फिन्स को 62 रनों से हराया। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनंत मिश्रा की नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 233 रन बनाए। जवाब में डॉल्फिन्स 171 रन पर सिमट गई।

इसी मैदान पर दूसरे मुकाबले में सीएएल लीजेंड्स ने सीएएल जायंट्स को 4 विकेट से हराया। जायंट्स ने आदित्य सिंह के 79 रनों की मदद से 187 रन बनाए, लेकिन लीजेंड्स ने कृतज्ञ गुप्ता के 54 रनों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया। कृतज्ञ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यश साहनी ग्राउंड पर सीएएल ईगल्स ने सीएएल नाइट्रोस को 8 विकेट से हराया। नाइट्रोस केवल 76 रन पर सिमट गई। ताविश खान ने 4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। ईगल्स ने लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल किया।

एसएमआर ग्राउंड पर सीएएल यूनिकॉर्न ने सीएएल वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया। वॉरियर्स 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में यूनिकॉर्न ने अथर्व पांडे और आदर्श यादव की पारियों की मदद से आसानी से जीत दर्ज की।

संबंधित समाचार