लखनऊ होकर दिल्ली के लिए चलेंगी दो विशेष ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में भीड़ कम करने का रेलवे का बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः ग्रीष्मकालीन अवकाश में ट्रेनों में संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर दिल्ली के बीच दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें से एक ट्रेन वाराणसी से 15 अप्रैल से जबकि दूसरी लखनऊ से 20 अप्रैल से चलाई जाएगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04209 वाराणसी- दिल्ली जंक्शन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात 22:15 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04210 दिल्ली जंक्शन-वाराणसी 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 20:20 बजे चलेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 04203 लखनऊ-नई दिल्ली का संचालन 20 अप्रैल से 7 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 08:05 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम 18:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए प्रत्येक सोमवार को रात 20:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

संबंधित समाचार