स्कूली वाहन अनफिटः पोर्टल पर दर्ज 1300 में से आधी से ज्यादा बसें ‘खतरे की सवारी’, सुरक्षा की अनदेखी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः परिवहन विभाग के इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज करीब 1300 स्कूली वाहनों में से 456 अनफिट पाए गए हैं। इसके बावजूद ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं और बच्चों को ढो रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।

विभाग ने वाहनों के पंजीकरण के लिए 25 टीमें लगाई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई न के बराबर है। आरोप है कि अधिकारी स्कूल परिसरों में औपचारिक जांच कर रहे हैं, जबकि बाहर अवैध रूप से चल रही सफेद वैन और ईको गाड़ियां बच्चों से भरी सड़कों पर दौड़ रही हैं। गोमती नगर स्थित कठौता झील के आसपास के स्कूलों में सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, अवैध वाहनों पर सख्ती के बजाय 15 दिन की छूट दी गई है। अभियान के 12 दिन बाद भी 50 प्रतिशत वाहन पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सके हैं। ऐसे में विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि जब फिट और अनफिट वाहनों की जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

वाहनों में यह खामियां

  1. जीपीएस और कैमरा सिस्टम का अभाव
  2. स्पीड गवर्नर नहीं
  3. सीट बेल्ट और साइड मिरर गायब
  4. आउटर सेफ्टी रॉड नहीं
  5. अवैध सीट एडजस्टमेंट
  6. जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली है। कुछ वाहनों पर कार्रवाई हुई है, लेकिन इसे पर्याप्त नहीं माना जा रहा।
  7. आलोक यादव, एआरटीओ प्रवर्तन

संबंधित समाचार