आईपीएल 2026 : लखनऊ के खिलाफ गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

गिल ने कहा हमारे लिए हर दो अंक बेहद महत्वपूर्ण हैं। शुरुआती कुछ मैचों में नतीजा आख़िरी गेंद तक गया था, ऐसे में उन दो अंकों ने राहत की सांस दी है। हमारा सफर अब तक शानदार रहा है। मेरे लिए निरंतरता सबसे बड़ी चीज है और हम उसी के लिए कोशिश करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। 

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। पिछला मैच ज़बरदस्त रहा। हर जीत अहम होती है, और जब आप उस अंदाज में जीतते हैं, तो वह और भी बेहतर होता है। लेकिन अब हम आगे बढ़ चुके हैं। हेड टू हेड आंकड़ों से हौसला जरूर मिलता है, लेकिन आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। पिछले मैच में हमने इंटेंट पर बात की थी, हम हमेशा इसी पर बात करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

गुजरात टाइटंस (एकादश) : बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात