किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘सूर्योदय’! उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ नया स्वास्थ्य जागरूकता न्यूजलेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने “सूर्योदय” न्यूजलेटर (प्रथम अंक–अप्रैल 2026) का शुभारंभ किया। यह पहल राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने रविवार को कहा कि किशोर देश का भविष्य हैं और उनके समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि “सूर्योदय” न्यूजलेटर किशोरों तक सरल और सुलभ भाषा में सही जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने इसे किशोरों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। न्यूजलेटर में पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य और जीवन कौशल जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जिससे किशोरों में जागरूकता बढ़ेगी और वे सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित होंगे।

संबंधित समाचार