दुर्घटनाग्रस्त जीप को देखने एकत्रित हुए लोगों पर पलटी बस, चार की मौत, 18 घायल
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी मोड़ में आज सुबह एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां एकत्रित हुई भींड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर …
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी मोड़ में आज सुबह एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां एकत्रित हुई भींड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर से एक महिला के इलाज के लिए जबलपुर आ रहे जीप सवार लोगों की जीप बगदरी मोड़ पर पलट कर एक गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों के ऊपर पलट गयी।
दुर्घटना में चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा 18 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।
