बाराबंकी : टेट अनिवार्यता शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात, शिक्षक महासंघ ने विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। टेट अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में शिक्षकों द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जीआईसी. ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर लखपेड़ाबाग चौराहा होते हुए सरदार पटेल तिराहा तक पहुंचा। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश सहसंयोजक अरुणेंद्र कुमार वर्मा ‘मुन्ना’ ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, जूनियर हाई शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, यूटा जिला अध्यक्ष डॉ. आशुतोष, अटेवा के जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक अमित वर्मा, टीएससीटी जिला संयोजक महेंद्र वर्मा तथा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि टेट अनिवार्यता शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अंत में सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। मशाल जुलूस में शामिल शिक्षकों ने हाथों में मशाल लेकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, उमानाथ मिश्रा, दिग्विजय पाण्डेय, देवेंद्र सिंह, कमलेश वर्मा, राघवेंद्र सुमन, अरुण कुमार वर्मा, राज कुँवर, संतोष शुक्ला, सुरेंद्र जायसवाल, शिव सागर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनवारुल, सुनील त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, रामानंद, सत्य प्रकाश तिवारी, जय कुमार, दिलीप तिवारी (जिला मीडिया प्रभारी), श्याम किशोर बाजपेई, अंकित जायसवाल, किरन विश्वकर्मा, रुद्र प्रताप पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, रामपाल, अपर्णा श्रीवास्तव, गुंजन वर्मा, विकास वर्मा, अनूप अवस्थी, हनुमंत अवस्थी, इमामुद्दीन अंसारी, आशीष सिंह, मनीष बैसवार, मनोज चौधरी, मो. इस्माइल, सुरेश, आदित्य, संदीप वर्मा, सुधीर तिवारी, मो. अशरफ, सतीश चंद्र, रामानंद, आशीष, सर्वेश दीक्षित, धर्मेंद्र वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, दीपेंद्र वर्मा और राजेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन