आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन ने खेली 91 रन की पारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हैदराबाद। कप्तान इशान किशन (91) और हाइनरिक क्लासन (40 ) की शानदार पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ छह विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज कर पहल झटका दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। सातवें ओवर में रियान पराग ने ट्रेविस हेड (18) का शिकार कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। हाइनरिक क्लासन ने इशान किशन के साथ पारी को संभाला और स्कोर को 143 तक ले गये, इसी दौरान 14वें ओवर में संदीप शर्मा ने शतक की ओर बढ़ रहे इशान किशन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर बड़ा शिकार किया। इशान किशन ने 44 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के उड़ाते हुए 91 रनों की पारी खेली।

16वें ओवर में तुषार देशपांडे ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर सनराइजर्स हैदराबाद के रनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। क्लासन ने 26 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए 40 रन बनाये। नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में चार छक्के उड़ाते हुए 28 रन बनाये। उन्हें 19वें ओवर में आर्चर ने आउट किया। अनिकेत वर्मा (छह) रनआउट हुये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सलील अरोड़ा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिये। संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

संबंधित समाचार