खटीमा: ईओ समेत आठ कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश
अमृत विचार, खटीमा। उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट ने गुरुवार को नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ समेत आठ कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। गुरूवार को एसडीएम बिष्ट ने पालिका का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम को ईओ समेत आठ कर्मी …
अमृत विचार, खटीमा। उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट ने गुरुवार को नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ समेत आठ कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
गुरूवार को एसडीएम बिष्ट ने पालिका का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम को ईओ समेत आठ कर्मी नदारद मिले। एसडीएम ने बताया कि ईओ की उपस्थिति को लेकर अवकाश स्वीकृति की जानकारी नहीं मिली। एसडीएम ने पालिकाध्यक्ष से वार्ता की। इस बीच पालिका कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम ने उपस्थिति को लेकर जानकारी ली। बताया कि अनुपस्थित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर दी है। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने नगर में जगह-जगह लगे एलईडी लाइट का भी जायजा लिया। बताया कि लाइट तो लगी मिलीं, लेकिन उनकी क्वालिटी को लेकर जांच कराई जाएगी।
