Bomb Threat: दिल्ली के लोक नायक भवन को बम धमकी, खाली कराई गई इमारत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित लोक नायक भवन को बुधवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी मिली जिसके बाद परिसर को खाली कराया गया और कई आपात दलों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है।

उन्होंने कहा, '' अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" उन्होंने कहा तलाशी अब भी जारी है। पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसका बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं। लोक नायक भवन में सरकार के कई कार्यालय हैं।

संबंधित समाचार