Bareilly: महिला शोषण में फंसा चौकी इंचार्ज, किया गया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने इलाके के चौकी इंचार्ज पर कथित रूप से शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अफसरों को भेजे शिकायती पत्र में महिला ने कहा कि एक व्यक्ति से उसके पुराने विवाद के मामला देख रहा दरोगा मानसिक- शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है। 

मदद का भरोसा देकर परिचय बढ़ाया। अब दरोगा मोबाइल पर अशोभनीय बातें करता रहा। रात में चौकी बुलाकर यौन शोषण किया। कई महीने से वह ऐसा कर रहा है। विरोध पर जेल भेजने की धमकीह देता है। अफसरों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार