Bareilly: रेलवे अंडरपास निर्माण के चलते इन ट्रेनों का बदला गया रास्ता

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर मेड़ता रोड जंक्शन स्थित समपार फाटक 100 पर रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से मुरादाबाद मंडल से होकर संचालित कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश विशेष ट्रेन का संचालन 24 मई को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन जोधपुर-मेड़ता रोड-बीकानेर-लालगढ़ के स्थान पर जोधपुर-फलौदी जंक्शन-लालगढ़-बीकानेर मार्ग से चलेगी और फलौदी जंक्शन (पीएलसीजे) पर ठहराव दिया जाएगा।

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन का संचालन 23 मई को बदले हुए मार्ग बीकानेर-लालगढ़-फलौदी जंक्शन-जोधपुर के रास्ते किया जाएगा। 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस को 22 मई को रतनगढ़-मेड़ता रोड रेलखंड के बीच लगभग 120 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार