Moradabad: दसवीं में केपीएस के ध्रुव 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बने जिला टॉपर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सीबीएसई की ओर से बुधवार को शाम दसवीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव शर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं, सेंट मेरी स्कूल की छात्रा इनाया नाज और सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के छात्र उत्कर्ष ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर जगह बनाई। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की छात्रा भव्या जैन ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया।

बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। माता-पिता के साथ पहले विद्यार्थियों ने घर पर ही अपना रिजल्ट देखा और फिर अपने-अपने स्कूल की ओर रुख कर दिया। शिक्षकों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और मुंह मीठा कराया। माता-पिता ने भी बच्चों की मेहनत के बाद जब उनका परिणाम देखा तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। बच्चों का उत्साहवर्धन करने को मंदिर लेकर वहां प्रसाद चढ़ाकर भगवान से आशीर्वाद दिलाया और फिर रात को रेस्टोरेंट में भोजन किया कर खुशी मनाई।

अपने-अपने स्कूलों के टॉपर विद्यार्थी

आरआरके स्कूल ::
गुंजन सैनी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, मनीनि मदान ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अनु ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल ::
सिद्धि अरोरा ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा, निथिक अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा और अर्णव त्यागी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ::
उरवंग शर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, परनिका चौहान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और वत्सल मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

केपीएस ::
जानवी यादव ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा, रोली अग्रवाल और रमला ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा और राघवेंद्र ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

सेंट मीरा अकादमी स्कूल ::
जानवी पाराशर ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, ज्योतिका चौबे ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और प्रियांक सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

एसएस चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल
निष्ठा मनूचा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, दर्श अग्रवाल और अयान मिश्रा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और वृंदा चौधरी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

गांधी नगर पब्लिक स्कूल ::
आयशा अरशद ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, भव्यदीप ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और सन्नान अली ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

शिरडी सांई पब्लिक स्कूल ::
नव्या भाटिया ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, भव्या गुप्ता व स्वस्ति सिंह ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अशफ अब्बास जैदी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

पीएमएस पब्लिक स्कूल::
श्रेया अग्रवाल, यशिका आनंद, आरव गर्ग, अशर खान 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहले, अद्वित नारंग 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और मोहम्मद हुमैद 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

 

संबंधित समाचार