अमेठी: तीन दिन के दौरे पर कल अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
अमेठी, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर शुक्रवार यानि कल अमेठी पहुंच रही हैं। जहां सबसे पहले सिंहपुर ब्लाक पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव के अवसर पर किसान दिवस के तहत किसानों को संबोधित करेंगी। वहीं क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। …
अमेठी, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर शुक्रवार यानि कल अमेठी पहुंच रही हैं। जहां सबसे पहले सिंहपुर ब्लाक पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव के अवसर पर किसान दिवस के तहत किसानों को संबोधित करेंगी। वहीं क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
इसके बाद हलियापुर में गौशाला पर जाएंगी उसके बाद मुख्यमंत्री आवास लखनऊ जाएंगी। उसके बाद चंदापुर महाराजगंज रायबरेली पहुंचकर राजमाता को श्रद्धांजलि देंगी। भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के तौर पर मना रही है। जिसमें सभी ब्लाक मुख्यालयों पर किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा किसान पहुंचकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेंगे।
इसी कड़ी में शुकुल बाजार ब्लाक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 12 से 1 के बीच में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को लाइव संबोधित करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि इन दिनों विपक्षी दल किसानों के नाम पर तरह-तरह की राजनीति कर रहे हैं किसी भी जनसभा में किसान तो नहीं होते लेकिन किसानों के नाम पर विपक्षी दल के नेता किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
