बदायूं में पर्यटन को नई उड़ान: योगी सरकार ने जारी किए 3.34 करोड़ रुपये, 6 प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार ने बरेली मंडल के बदायूं जिले में पर्यटन विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 3.34 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यह राशि 22.36 करोड़ रुपये की कुल स्वीकृत लागत वाली छह परियोजनाओं के लिए दी गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

परियोजनाओं के तहत सहसवान स्थित सहस्रबाहु तीर्थ, तपोसिद्ध बाबा की गढ़ी, बाबा देवासदास मंदिर, लभारी का श्रीराम मंदिर और बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं कछला में गंगा तट पर घाटों के पास पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए 25 लाख रुपये दिए गए हैं।

संबंधित समाचार