राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आज रात 8.30 बजे महिला आरक्षण और संसद में हुई बहस हो सकती है चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाला विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने बताया, "प्रधानमंत्री 18 अप्रैल, शनिवार को रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।" उम्मीद है कि मोदी महिला आरक्षण के कार्यान्वयन के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था। 

इस विधेयक के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कवायद के बाद, 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को "कार्यान्वित" करने के लिए लोकसभा सीटों को वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 तक किया जाना था। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को समायोजित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी। 

इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आवश्यक समर्थन नहीं जुटा सका। शुक्रवार रात लोकसभा में विधेयक पर हुए मतदान के दौरान 298 सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से, विधेयक को दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 के मतों की आवश्यकता थी। 

ये भी पढ़ें : 
Health Impacts : रिफाइनरी के धुएं का शरीर पर असर और लंबे समय तक रहने वाले जोखिम, विशेषज्ञों ने दी मास्क और सुरक्षा की सलाह

संबंधित समाचार