बांग्लादेश दौरे के लिये अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी, सरफराज बने मुख्य कोच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कराचीः अगले महीने के बांग्लादेश दौरे के लिये 36 वर्ष के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है जबकि चार नये चेहरों को भी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया मुख्य कोच चुना है। टीम में नये चेहरों में बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल, अजान अवैस, हरफनमौला अमाद बट और विकेटकीपर गाजी गोरी शामिल हैं। स्पिनर आसिफ अफरीदी और अबरार अहमद, सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक, बल्लेबाज कामरान गुलाम और विकेटकीपर रोहेल नजीर को टीम में जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट आठ से 12 मई और दूसरा 16 से 20 मई के बीच खेला जायेगा। 

टीम:

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमामुल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी। 

संबंधित समाचार