Moradabad:गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल, चटख धूप से छूटे पसीने

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में इन दिनों गर्मी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को चटख धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे गर्मी का एहसास और अधिक बढ़ गया। खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गर्मी चरम पर रही।

जिसका असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिखा। बाजारों में भीड़ कम रही। दोपहर के समय सड़कों पर चहल पहल कम रही। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप और लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और जरूरी न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही हल्के और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

संबंधित समाचार