Uttrakhand: धोखाधड़ी, शोषण और पहचान छुपाकर संबंध बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। भीमताल में पहचान छुपाकर संबंध बनाने और धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जिसके विरोध में लोगों ने सामूहिक रूप से कोतवाली में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बाईपास क्षेत्र में निवास करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर कई युवतियों के साथ धोखाधड़ी, मानसिक एवं शारीरिक शोषण तथा आर्थिक शोषण किया है।

तहरीर देने वालों में जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम मटियाली, महामंत्री युवा मोर्चा प्रिंस खनायत, एडवोकेट सुनीता पांडे, पूर्व महामंत्री मंडल भीमताल शरद पांडे तथा भाजपा एससी मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार शामिल रहे। शिकायत में बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने बाद में अपना वास्तविक नाम मोहम्मद यूनुस बताया। आरोप है कि उसने शुरुआत में अपनी पहचान छुपाई और स्वयं को किसी धर्म विशेष से असंबद्ध बताया। 

इसके साथ ही उस पर पीड़ितों के धार्मिक विश्वास का अपमान करने, उन्हें धार्मिक आचरण से रोकने तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पीड़ितों से महंगे वस्तुएं मंगवाकर करीब 17 लाख रुपये तक की धनराशि हड़पी है। । उन्होंने आरोपी के अन्य युवतियों के साथ भी इसी प्रकार के संबंध होने की आशंका जताई है। 

उनका कहना है कि कई पीड़िताएं लज्जा के कारण सामने नहीं आ पा रही हैं, लेकिन वे लगातार संपर्क में हैं और अपनी पीड़ा व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने आरोपी पर मारपीट, जबरदस्ती अनुचित कार्य करवाने तथा अमानवीय व्यवहार जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसके पास युवतियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने की भी संभावना जताई है। प्रभारी कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार