यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: स्वशासी मेडिकल कॉलेजों को 625 करोड़ रुपये की वेतन राहत, 15 कॉलेजों के डॉक्टर्स-कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों को बड़ी राहत देते हुए वेतन मद में 625 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति अनुदान संख्या-31 के अंतर्गत मानक मद-31 (सहायता अनुदान-सामान्य/वेतन) में प्रदान की गई है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव चंद्र शेखर मिश्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह धनराशि फेज-1 के पांच, फेज-2 के आठ मेडिकल कॉलेजों के साथ जौनपुर और बलरामपुर मेडिकल कॉलेज को दी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के कुल 15 स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों को लाभ मिलेगा। बजट पाने वाले मेडिकल कॉलेजों में अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, मीरजापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, देवरिया, जौनपुर तथा बलरामपुर के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, इन कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान को सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, समय पर वेतन भुगतान से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...