Uttrakhand: तराई में तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस पार, पिछले एक सप्ताह से बढ़ोतरी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को तराई का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

यहां बता दें कि तराई में पिछले एक सप्ताह से चटक धूप निकल रही है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को गौर करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह शनिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जीबी पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एएस नैन ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी।

संबंधित समाचार