Bareilly:रिश्वत नहीं मिली तो बढ़ा दी तो लेखपाल ने महिला की आय, बच्चों के स्कूल एडमिशन में चाहिए था प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की जड़ें किस कदर गहरी हैं, इसका ताजा मामला सामने आया है। रजपुरा माफी निवासी माया देवी ने डीएम से शिकायत की कि आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के बदले पांच सौ रुपये रिश्वत न दे सकने पर लेखपाल ने उनकी सालाना आय को बढ़ाकर रिपोर्ट लगा दी, जिससे उनके बच्चों के स्कूल प्रवेश में संकट खड़ा हो गया है। डीएम ने तहसीलदार को इसकी जांच दी है।

माया देवी ने बताया कि उनके पति डेढ़ साल से जेल में बंद हैं और वह बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। बच्चों के स्कूल में दाखिले के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने 4 फरवरी 2026 को ऑनलाइन आवेदन किया था। लेखपाल को रिश्वत नहीं दे पाई तो उसकी सालाना आय 54 हजार दर्शा दी, जबकि पिछले वर्ष जारी प्रमाण पत्र में उनकी आय मात्र 44 हजार रुपये थी। बिना किसी आय के स्रोत के एक साल में 10,000 की बढ़ोतरी ने लेखपाल की कार्यप्रणाली को संदिग्ध बना दिया है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को जांच करने के साथ ही संबंधित लेखपाल की रिपोर्ट के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि लेखपाल दोषी पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार