मुरादाबाद: चरनी में जन्मे प्रभु यीशु, बधाई गीत गाकर बोले मेरी क्रिसमस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में गुरुवार की सुबह से ही मसीह समाज में क्रिसमस का उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही घरों को सजाने व केक बनवाने का सिलसिला जारी रहा। सभी चर्चो में चरनी की झांकी सजाई गई थी। मुख्य चर्च मौथोडिस्ट व ओल्ड मौथोडिस्ट चर्च को रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया था। शाम …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में गुरुवार की सुबह से ही मसीह समाज में क्रिसमस का उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही घरों को सजाने व केक बनवाने का सिलसिला जारी रहा। सभी चर्चो में चरनी की झांकी सजाई गई थी। मुख्य चर्च मौथोडिस्ट व ओल्ड मौथोडिस्ट चर्च को रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया था। शाम को आठ बजे सभी चर्चो में प्रभु यीशु के जन्मदिन से जुडे़ कार्यक्रम शुरू हो गए और सभी जगह कैरल गाए गए। इसके बाद देर रात 12 बजे केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया।

गुरुवार को पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च, ओल्ड मैथोडिस्ट चर्च चौमुखापुल, दांग चर्च, द साल्वेशन चर्च, सैंटपाल व एंथोनी चर्च में सुबह से ही क्रिसमस की धूम शुरू हो गई। कोविड-19 के चलते चर्च में आने वाले लोगों को सेनिटाइज किया गया। सुबह से ही पादरियों द्वारा अपील की जा रही थी कि कोविड-19 के चलते ज्यादातर लोग घरों पर ही रहकर प्रर्थाना करें और रात में केक काटकर क्रिसमस डे को सेलीब्रेट करें।

शाम होते ही शहर के सभी चर्चो पर लोगों की भीड़ आना शुरू हो गई। रात में आठ बजते ही चर्चो में कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। युवाओं द्वारा संसार में आए प्रभु यीशु के जन्म को लेकर बधाई गीत गाए गये। पीली कोठी चर्च में 600 लोगों के हाल में सिर्फ 200 लोगों को ही प्रवेश दिया गया। जबकि ओल्ड चर्च में 500 लोगों की क्षमता वाले हाल में मात्र 250 लोगों को ही एंट्री मिली। इसके अलावा सैकड़ो लोगों ने कोविड-19 के चलते फेसबुक लाइव से प्रभु यीशु के जन्म दिवस की विशेष प्रर्थाना में अपने घरों पर ही हिस्सा लिया।

देर रात 12 बजे सभी चर्चो में लगाई गई चरनी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। जन्म होते ही मसीही समाज खुशी में डूब गया। सभी ने अपने तारीके से एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाई दी केक भी काट गया। इसके बाद चर्चो में विशेष प्रर्थाना शुरू हुई। सभी ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर देश में कोविड-19 के खात्मे की प्रर्थाना की। शुक्रवार को चर्चो में विशेष प्रार्थना की जायेगी। साथ ही मसीह समाज के लोग चर्चो में कैंडल भी जलायेंगे।

चर्चो के बाहर लगी सेनिटाइजर मशीन
मुरादाबाद। कोरोना महामारी की वजह से इस बार क्रिसमस डे पर चर्चो पर कई बदलाव किए गए थे। एक तरफ जहां, चर्चो में कम लोगों को ही प्रवेश दिया गया था तो वहीं चर्चो के गेट पर सेनिटाइजर मशीनें भी लगाई गई थी। चर्च में प्रवेश से पहले सेनिटाइजर करना जरूरी किया गया था। इसके अलावा किसी को भी बिना मास्क के चर्चो में एंट्री नहीं दी गई।

प्याऊ के ऊपर बनी झांकी आकर्षण का केंद्र
मुरादाबाद। शहर के चर्चो में इस बार कोरोना महामारी के कारण झांकियां भी दो गज की दूरी का पालन करके बनाई गई थी। पीलीकोठी स्थित मौथोडिस्ट इंटर कालेज के गेट पर पानी के प्याऊ की छत पर बनी चरनी की झांकी आकर्षक का केंद्र बनी। गुरुवार की सुबह से ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों की नजर चरनी झांकी पर पड़ी तो सभी ने उसकी जमकर तारीफ की। इस चरनी झांकी में घास-फूंस, भेड़ बकरियां व इनके पालकों की झांकी मन मोह रही थी। इसके अलावा शहर के सभी चर्चो में चरनी झांकी बनाई गई थी।

गरीबों को बांटे गए कपड़े
मुरादाबाद। मसीह समाज ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर आकर्षक कार्यक्रम किए तो वहीं रात में कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब व बेहारा लोगों को कपड़ों का वितरण किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पादरी जार्ज पैट्रिक ने बताया कि इस बार भी हर साल की तरह गरीबों को कपड़े भी बांटे गए।

 

संबंधित समाचार