वाणी कपूर ने की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की शूटिंग पूरी, कहा- पूरे दिल से काम किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिषेक कपूर निर्देशित ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वाणी कपूर के साथ आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका है। वाणी आयुष्मान के होम टाउन चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिषेक कपूर निर्देशित ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वाणी कपूर के साथ आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका है। वाणी आयुष्मान के होम टाउन चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
वाणी कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनके साथ आयुष्मान खुराना, अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर नजर आ रहे हैं।

वाणी ने कहा, “चंडीगढ़ करे आशिकी मेरे लिए केवल एक शब्द यानी खुशी है। मैं अभिषेक कपूर को धन्यवाद देती हूं, कि उन्होंने मानवी के रूप में मुझ पर भरोसा किया। एक कलाकार के रूप में हमने अनेक भूमिकाएं और तैयारी की है लेकिन यह मैंने पूरे दिल से किया और काफी कड़ी मेहनत की।”

वाणी कपूर ने कहा, “इस फिल्म में मेरा पुराना अनुभव काम किया है। अभिषेक और आयुष्मान जैसे क्रिएटिव जीनियस के साथ काम करना सौभाग्य होता है। यह मूवी पूरी करने का अनुभव खट्टा-मीठा था। इसलिए इसने मुझे कई यादें व अनुभव दिए, जो मुझे हमेशा याद रहेंगे. मैं यह फिल्म दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार कर रही हूं।”

संबंधित समाचार