हाथरस में घर में अकेले रह रहे वृद्ध का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में मंगलवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का खून से लथपथ शव उनके ही घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस के अनुसार, गांव पहाड़पुर निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा (75) अपने घर में अकेले रहते थे। सोमवार रात वह घर में सोए थे, लेकिन मंगलवार सुबह उनका लहुलुहान शव चारपाई पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ जे.एन. अस्थाना और अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वृद्ध के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह ने बताया कि जगदीश प्रसाद शर्मा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे और कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। वह अकेले रहते थे और उनके पास लगभग 20 से 25 बीघा जमीन थी। साथ ही वह ब्याज पर पैसे देने का भी काम करते थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म