ICSE Result : हाईस्कूल में सौम्य तो इंटरमीडिएट में आयुष टॉपर, आईसीएसई रिजल्ट में आनंद भवन स्कूल का दबदबा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) द्वारा गुरुवार को घोषित आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के परिणामों में जिले में आनंद भवन स्कूल का दबदबा देखने को मिला। टॉपर्स की सूची में इस विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। आईसीएसई 10वीं परीक्षा में आनंद भवन स्कूल के छात्र सौम्य मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। बंकी निवासी सौम्य के पिता हेमंत मिश्रा निजी व्यवसाय करते हैं, जबकि मां महिमा मिश्रा गृहिणी हैं। सौम्य का सपना इंजीनियर बनना है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। वहीं, आईएससी 12वीं परीक्षा में भी आनंद भवन स्कूल के छात्र आयुष यादव ने 99.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जहांगीराबाद निवासी आयुष के पिता अशोक यादव मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं और माता अंजू देवी गृहिणी हैं। आयुष का लक्ष्य आईएएस बनकर देश सेवा करना है।

cats

उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग छह घंटे नियमित अध्ययन करते थे और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हैं। जिले की टॉप टेन सूची में शामिल अधिकांश छात्र मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं। मेधावियों का कहना है कि नियमित स्वाध्याय, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और पढ़ाई के प्रति ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है। उनका मानना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

श्री साईं इंटर कॉलेज शुक्लाई ने फिर रचा इतिहास

आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी कक्षा 12 के घोषित परिणामों में शुक्लाई स्थित श्री साईं इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के मेधावियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में नवीन कुमार ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, छात्रा संस्तुति ने 92 प्रतिशत और निहाल ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इंटरमीडिएट में भी विद्यालय के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया। प्रतिमा वर्मा ने 98.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुबारकपुर रसौली निवासी प्रतिमा के पिता जितेंद्र कुमार किसान हैं, जबकि मां गीता देवी गृहणी हैं। प्रतिमा का कहना है कि चिकित्सक बनकर वह निर्बल वर्ग के लोगों का उपचार करना चाहती हैं। वहीं 12वीं में आर्या जायसवाल ने 97.75 प्रतिशत और आयुषी रावत ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर्स सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबंधक डी.के. वर्मा और शिक्षकों की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना है कि विद्यालय में मिले अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। विद्यालय प्रबंधक डी.के. वर्मा ने भी मेधावियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में हर वर्ष की तरह इस बार भी किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। आनंद भवन स्कूल के बाद हाईस्कूल की टॉपर्स सूची में इस विद्यालय के मेधावियों ने प्रमुख स्थान हासिल कर जिले में अपनी पहचान मजबूत की है। हाईस्कूल के परिणामों में आयुष कुशवाहा ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं प्रभजोत ने 92.60 प्रतिशत और वरुण सोनी ने 90.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट के परिणामों में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौरव जैन ने 93.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि आसिया अंसारी ने 89.75 प्रतिशत, इमरा ने 89.50 प्रतिशत और रिया तिवारी ने 88.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों की इस सफलता पर प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया। छात्रों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर विद्यालय को जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल कर दिया है।

10वीं में जिला के टॉप टेन मेधावी

 1  सौम्य मिश्रा-  96 प्रतिशत,  आनंद भवन स्कूल, पहला स्थान
2  करन गुलसिया-  95.4 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल, दूसरा स्थान
3  रविता श्रीवास्तव- 95 प्रतिशत,  आनंद भवन स्कूलस,  तीसरा स्थान 
4  आयुष कुशवाहा-  94.8 प्रतिशत,  किंग जार्ज इंंटर कॉलेज,  चौथा स्थान 
5  अनौम फैजी-  94.8 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  चौथा स्थान
6  आयुष्मान विश्वकर्मा-  94.6 प्रतिशत  आनंद भवन स्कूल  पांचवां स्थान
7  सक्षम सिंह-  94.6 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  पांचवां स्थान
8  संस्कृति जैन-  94 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  छठा स्थान
9  प्रखर तिवारी- 93.4 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  सातवां स्थान
10  नवीन कुमार- 92.6 प्रतिशत, श्री सांईं इटर कालेज शुक्लाई,  आठवां स्थान
11  प्रभजोत- 92.6 प्रतिशत,  किंग जार्ज इंटर कॉलेज स्थान,  आठवां स्थान
12  संस्तुति-  92 प्रतिशत  श्री सांईं इटर कॉलेज शुक्लाई  नौवां
13  आराध्य सिंह- 92 प्रतिशत,  आनंद भवन स्कूल,  नौवां स्थान
14  अविघ्न- 92 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  नौवां स्थान
15  देवेश कुमार श्रीवास्तव-  92 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  नौवां स्थान
16  उत्कर्ष शुक्ला-  92 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  नौवां स्थान
17  आश्रय शुक्ला- 92 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  नौवां स्थान
18  निहाल-  91.80 प्रतिशत, श्री सांईं इंटर कालेज शुक्लाई,  दसवां स्थान
19  आफिया अदीब- 91.80 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल, दसवां स्थान
20  सारा फैजान-  91.8 प्रतिशत, आनंद भवन स्कूल,  दसवां स्थान

12वीं में जिले के टॉप टेन

1  आयुष यादव  99.8 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  पहला स्थान
2  प्रतिमा वर्मा  98.75 प्रतिशत श्री सांईं इंटर कालेज शुक्लाई  दूसरा स्थान
3  मोहम्मद कामरान  97.8 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  तीसरा स्थान
4  आर्या जायसवाल  97.75 प्रतिशत श्री सांईं इंटर कालेज शुक्लाई चौथा स्थान
5  रिद्धिमा गुप्ता  97.5 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  पांचवां स्थान
6  प्रियांशु शर्मा  97 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  छठा स्थान
7  अजितेश वर्मा  96.5 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  सातवां स्थान
8  अली शान आब्दी  96.5 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  सातवां स्थान
9  शगुन शुक्ला  96.3 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल आठवां स्थान
10  प्रखर सोनी  95.8 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल नौवां स्थान
11  कोमल खरबंदा  95.5 प्रतिशत आनंद भवन स्कूल  दसवां स्थान

संबंधित समाचार