लखनऊ: गायों की दुर्दशा पर कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य में गायों की हो रही दुर्दशा पर प्रेसवार्ता की। जिसमें सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा हो रही है। कल कांग्रेस गाय-किसान बचाओ पदयात्रा करेगी। उन्होंने  कहा कि यदि पदयात्रा को …

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य में गायों की हो रही दुर्दशा पर प्रेसवार्ता की। जिसमें सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा हो रही है। कल कांग्रेस गाय-किसान बचाओ पदयात्रा करेगी। उन्होंने  कहा कि यदि पदयात्रा को रोकने का प्रयास किया गया, तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस पदयात्रा का आरंभ कांग्रेस ललितपुर से करेगी। हालांकि पदयात्रा से पहले कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू कल ललितपुर पहुंचेंगे। जहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गायों की अस्थियां रखकर चित्रकूट जाएंगे। वहीं, कांग्रेस ने भी ललितपुर, मैनपुरी, आगरा,सोनभद्र और बनारस की गौशालाओं में हो रही गायों की दुर्दशा का वीडियों बनाकर दिखाया है।

 

 

संबंधित समाचार