लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर पर सैन्य शक्ति का प्रतीक बनेगा ‘तेजस’ बेंगलुरु से आया मॉडल, समतामूलक चौराहे के पास होगा स्थापित

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- तेजस चौराहा रखा जाएगा नाम, 200 किलोग्राम वजन

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण के नव निर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का शानदार मॉडल स्थापित होगा। यह न सिर्फ शहर को नई पहचान देगा, बल्कि सैन्य शक्ति का प्रतीक बनकर युवाओं को प्रेरित करेगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा लाइट कॉम्बेट एयरक्रॉफ्ट ‘तेजस’ का मॉडल बेंगलुरु से मंगाया है। 15 फिट लंबे मॉडल में पंखों की चौड़ाई 9.5 फिट है। यह मॉडल हू-ब-हू तेजस विमान जैसा है और इसका वजन लगभग 200 किलोग्राम है। 

ये मॉडल जनेश्वर मिश्र पार्क में रखा है। इसे समतामूलक चौराहे के पास ग्रीन कॉरिडोर के इंट्री प्वाइंट पर स्थापित करेंगे। साथ ही रोटरी को ‘तेजस चौराहा’ नाम देंगे। तेजस मॉडल स्थापित करने के लिए स्थल पर फाउंडेशन और सौंदीर्यीकरण का कार्य करा रहे हैं। करीब 15 दिन में कार्य पूर्ण कराकर मॉडल जनेश्वर मिश्र पार्क से ग्रीन कॉरिडोर की रोटरी पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ये मॉडल रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी और सैन्य शक्ति को दर्शायेगा।

ये भी पढ़ें :  
बजट में फंसी कृषि फार्मों की ऊसर भूमि, लखनऊ में फंड के अभाव में अधर में लटका सुधार कार्य

 

 

 

संबंधित समाचार