बरेली: पदयात्रा में उठाएंगे गरीबों और दलितों की आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है। विपक्षी जेल जाने के डर से नहीं निकल रहे हैं। देश की स्थिति बेहद खराब है। सिर्फ जाति-बिरादरी के नाम पर राजनीति हो रही है। मुसलमान और दलित विरोधी भाजपा सरकार का अंत होने वाला है। मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता भी डर की वजह …

अमृत विचार, बरेली। विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है। विपक्षी जेल जाने के डर से नहीं निकल रहे हैं। देश की स्थिति बेहद खराब है। सिर्फ जाति-बिरादरी के नाम पर राजनीति हो रही है। मुसलमान और दलित विरोधी भाजपा सरकार का अंत होने वाला है। मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता भी डर की वजह से कानून और अन्याय के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं, इसलिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव में सभाएं करेंगे, पदयात्रा करेंगे, गरीब और दलितों की आवाज उठाएंगे और अगर प्रशासन की हिम्मत है तो रोक ले। ये बातें मथुरापुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहीं।

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ आम जनमानस को लामबंद करने के लिए शुरू हुए अभियान के दूसरे दिन मथुरापुर, परसाखेड़ा, बंजरिया, गोकुलपुर, गौटिया में पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से सब त्रस्त हैं, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विकल्प केवल प्रसपा ही होगी।

महानगर महागनर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद ने कहा कि प्रदेश का माहौल ठीक करने को कोई पार्टी तैयार नहीं है। प्रसपा ने गैर भाजपावाद की अलख जगाते हुए पदयात्रा प्रारंभ कर ग्रामीणों को जागरूक करने की ठान ली है। पदयात्रा में जिला प्रवक्ता रविंद्र यादव, इकबाल हुसैन मंसूरी, कफील अंसारी, डॉ. चंद्रपाल सिंह बघेल, धर्मेंद्र साहू, मुन्ना अंसारी, इरशाद, दिलशाद, मुख्तार खान, अबरार खान, रमेश बघेल, बेचेलाल गंगवार, डॉ. रविंद्र यादव, अशोक यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, विशाल यादव, भारत यादव, जमुना प्रसाद, कंचन यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार