Bareilly:राह चलती लड़कियों पर कसता था फब्तियां, अब हवालात से लंगड़ाता हुआ निकला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। हवालात से निकलने के दौरान लंगड़ाते हुए उसका वीडियो भी सामने आया।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि चौकी चौराहे की ओर एक युवक महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। पुलिस को देख आरोपी भाग गया। मंगलवार को पुलिस ने कुतुबखाना स्थित मोटरसाइकिल पार्किंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवित्र तोमर निवासी मॉडल विलेज दोहनाके रूप में हुई है। उसने बताया कि वह दोस्तों पर रौब जमाने के लिए लड़कियों पर फब्तियां कसता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी बारादरी थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

संबंधित समाचार