Lucknow Tennis Tournament : टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में नीशा, प्रार्थना, रिद्धि और शाजफा, आईटीएफ जूनियर जे30 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ, अमृत विचार: आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े उलटफेर किए। यूपीटीए और केसरी स्पोर्ट्स की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में क्वालीफायर खिलाड़ियों ने वरीय खिलाड़ियों को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की।
5.jpg)
बालिका वर्ग में भारत की नीशा एंजा, प्रार्थना खेडकर, रिद्धि शिंदे और शाजफा वानिया ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए वरीय खिलाड़ियों को मात दी और अंतिम चार में जगह बनाई।
5.jpg)
वहीं, बालक वर्ग में भी मुकाबले रोमांचक रहे। क्वालीफायर पार्थिव नल्लागुंडला ने चौथी वरीयता प्राप्त रवि तेजस को 4-6, 6-4, 6-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। पहले सेट में हार के बाद पार्थिव ने दमदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए।
5.jpg)
एक अन्य मुकाबले में क्वालीफायर श्रेयंत महंतेशा 6-3, 2-1 से आगे थे, तभी पांचवीं वरीयता प्राप्त अहान शेट्टी के मैच छोड़ने पर उन्हें वॉकओवर मिला और उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा चुक्का लक्ष्य वर्द्धन ने दूसरी वरीयता प्राप्त विवान बिदासारिया को 6-2, 7-5 से हराकर एक और उलटफेर दर्ज किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
