Bareilly: बरेली सिटी यार्ड में एलएचएस निर्माण, कई ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248 स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण काम के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 9 मई से 17 मई तक अलग-अलग तिथियों में कई सवारी और डेमू ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें बरेली सिटी स्टेशन तक न जाकर इज्जतनगर और बरेली जंक्शन तक ही संचालित होंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 12 से 16 मई तक बरेली जंक्शन में ही यात्रा समाप्त करेगी और बरेली जंक्शन-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी। वहीं 55316/55318 पीलीभीत-बरेली सिटी, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू, 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू और 75302 टनकपुर-बरेली सिटी सवारी गाड़ियां 9 से 15 मई तक इज्जतनगर तक ही संचालित होंगी। इसके अलावा 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल 11, 14 और 16 मई को इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

कई ट्रेनों का प्रस्थान स्टेशन भी बदला
रेलवे प्रशासन ने बताया कि 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 13 से 17 मई तक बरेली जंक्शन से रवाना होगी। इसी प्रकार 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत, 55313 बरेली सिटी-लालकुआं और 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 9 से 15 मई तक इज्जतनगर से चलाई जाएंगी। वहीं 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू और 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू 10 से 16 मई तक इज्जतनगर से संचालित होंगी। 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल 12, 15 और 17 मई को इज्जतनगर से चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

संबंधित समाचार