Bareilly : बांग्लादेशी संगठन के हस्तक्षेप पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बोले- भारत के अंदरूनी मामलों से दूर रहे जमात-ए-इस्लामी

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में किसी भी विदेशी संगठन या नेता का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौलाना ने कहा कि जमात नेता द्वारा ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल को आजाद घोषित करने की मांग करना भड़काऊ बयान है। भारत का मुसलमान ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं कर सकता। 1971 में भारत ने बांग्लादेश को पाकिस्तान के दमन से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आज उसकी बांग्लादेश के कुछ नेता पश्चिम बंगाल को लेकर भड़काऊ बयान दे रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि बांग्लादेशी नेताओं को भारत पर टिप्पणी करने से पहले अपने देश की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादतियां हो रही हैं और वहां चुनाव प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में रही है।

संबंधित समाचार