बरेली: सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर जिले में भाजपा ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सभी 19 मंडलों पर, 8 विकास खंडों पर एवं ग्राम पंचायतों पर किसान सम्मेलन व गोष्ठी में एलईडी स्क्रीन लगाकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद कार्यक्रम …

अमृत विचार, बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर जिले में भाजपा ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सभी 19 मंडलों पर, 8 विकास खंडों पर एवं ग्राम पंचायतों पर किसान सम्मेलन व गोष्ठी में एलईडी स्क्रीन लगाकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद कार्यक्रम को सुनाया गया। इसमें मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण किया गया। प्रधानमंत्री ने कृषि कानून के बारे में समझाया। जिले के सभी कार्यक्रमों में अलग-अलग स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद, विधायक, पदाधिकारी और व वरिष्ठ भाजपा नेता रहे।

नवाबगंज विकास खंड पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के संस्मरण को सुनाया और बताया कि कृषि कानून किसानों हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। प्रधानमंत्री किसानों की चिंता हर वक्त करते हैं। विधायक केसर सिंह ने कृषि कानून के बारे में किसानों को समझाया।

भोजीपुरा में बहरोन लाल मौर्य, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, रिठौरा में महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, बहेड़ी में मेयर डा. उमेश गौतम ने संबोधित किया, जबकि विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डीसी वर्मा, विधायक छत्रपाल गंगवार, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, ललित कला अकादमी के अध्य्क्ष राजेन्द्र पुंडीर, रविन्द्र सिंह राठौर, हर्षवर्धन आर्य, दुष्यंत गंगवार, पूरनलाल लोधी, सुभाष पटेल, गुलशन आनंद, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, अजय सक्सेना, अभय चौहान, नीरेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मुकेश राजपूत, चंचल गंगवार, निर्भय गुर्जर, नरेंद्र गंगवार, रामप्रकाश गंगवार, देवेंद्र सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

वहीं, भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, देवेंद्र जोशी, अरुण कश्यप, प्रदीप अग्रवाल, महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, प्रभुदयाल लोधी, डा. तृप्ति गुप्ता, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, राज अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता, शीतल गुलाटी, हरवंश सेठी, सुधांशु सक्सेना, जयदीप चौधरी, गौरव गुप्ता, सतेंद्र पाण्डेय, अभय शिव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम लक्ष्मीपुर गौटिया इज्जतनगर के चौपाल में मुख्य वक्ता भाजपा किसान संसद में बरेली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके ब्रज क्षेत्र किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी सौरभ जैन रहे। इस दौरान आईटी सेल के मंडल संयोजक अभिषेक गोस्वामी, मोहन भट्ट, गौरव गौरांग शर्मा, लखपत कश्यप, जगत राम वर्मा, राजेंद्र मौर्य, दिव्यांशु त्रिपाठी, गौतम कश्यप,चमन लाल कश्यप, जगदीश कश्यप, एसके जैन आदि ने भी संबोधित किया।

पटेल चौक स्थित होटल में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बिताए गए पुराने पलों को याद करते हुए कहा कि वें निष्काम योगी और युगपुरुष थे। इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश वर्मा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, संजीव जिंदल, धीरेंद्र वीर सिंह, सुंदर लाल गुप्ता, महेंद्र, मनोज ने भी विचार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया के निवास पर जन्मदिन पर बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर मनाया। इस दौरान शिशुपाल कठेरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज ऋ षि, श्रद्धा, ऐसू शिवि, अंकित, कृष्णा, सीमा कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

कलाकार वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश कार्यालय पर सोसायटी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा लिखी गई कविताओं को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अंकुर सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, प्रतोष शर्मा, राजेंद्र गुलाटी, चंद्रकेतु, संजय बिसारिया, शिशुपाल कठेरिया, प्रिया पुजारिन, प्रेम नारायण, किशोर, सोनू, सक्सेना, साजन, बिन्नी, आदेश, पंकज, शैलेन्द्र, रिषी आदि कलाकार एवं पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा ने अपने वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस दौरान माया सक्सेना,सतीश नारायण पाण्डेय, वीरेंद्र गिरी गोस्वामी,डीके सिंह, संजीव कुमार सिंह, हरस्वरूप शर्मा, डा. रविंद्र सिंह,श्याम सुंदर अरोड़ा, उमाशंकर, निखिल महेश्वरी,अमित कुमार,गिरराज कपूर,यूसूफ इब्राहिम,फुकरान, शुभम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

दुनका। यहां किसान सम्मेलन मनाया गया। जिस में उपस्थित पूर्व मेयर कुवंर सुभाष पटेल, भाजापा के मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह पांडे, संचालक करता रामनरेश जिला पंचायत सदस्य कुवंर देवेंद्र प्रताप सिंह, कुवर अंशुमन सिंह एकल रोहिलखंड भाग समिति सचिव सौरभ शुक्ला, अंचल सदस्य चंद्रपाल प्रजापति, समस्त पर पार्टी के कार्यकर्ता मनीष कुमार गंगवार, मोतीराम वर्मा, अनिल गंगवार पार्टी के प्रतिनिधि, मुन्नू गंगवार, रमेश चंद्र फौजी, देवेश कुमार, अंकुर गुप्ता और सभी समस्त गण उपस्थित थे।

क्योलड़िया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में साधन सहकारी समिति में मनाया गया आज साधन सहकारी समिति क्योलडिया मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में लगे एलईडी माध्यम से किसानों को किसान संबोधन प्रधानमंत्री द्वारा सुनाया गया साथ ही सरकार ने किसानों के साथ खाद्यान्न उत्पादन बजट आवंटन में अभूतपूर्व वृद्धि न्यूनतम समर्थन मूल्य में तेजी से बढ़ोतरी किसानों के लिए एमएसपी का भुगतान मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण पीएम किसान योजना के बारे में लाइव प्रसारण किसानों को सुनवाया गया।

कार्यक्रम में साधन सहकारी समिति के सभापति सर्वेश गंगवार, प्रेमपाल, राजेंद्र कुमार सचिव कालीचरण गंगवार जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार रंजीत सिंह मुनेंद्र पाल सोमेंद्र गंगवार समेत समिति पर आदि किसान रहे। उधर, एक अन्य कार्यक्रम की व्यवस्था ठीक ना होने पर विधायक केसर सिंह गंगवार ने मुख्य विकास अधिकारी से नाराजगी जताई।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रवि गंगवार सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशि कपूर मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार एडवोकेट महेंद्र पाल ग्राम प्रधान बेदपाल मौर्य सुमित वर्मा बेदपाल कनौजिया नरेंद्र कुमार गिरजा शंकर धीरू गंगवार बाबूराम देवेश कुमार ठाकुर विनय सिंह गोधन लाल एडीओ कृषि प्रेमपाल एडीओ पंचायत उल्फत सिंह एडीओ आईएसबी ग्रीस पंत समेत भारी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार