बरेली: मंदिर निर्माण में योगदान के साथ सभी को जोड़ने का लक्ष्य : डा. हरीश रौतेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद संयुक्त रूप से धन संग्रह अभियान को लेकर शुक्रवार को मंथन, प्रशिक्षण एवं सभाओं का आयोजन किया गया। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला ने कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश भर दिया। …

अमृत विचार, बरेली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद संयुक्त रूप से धन संग्रह अभियान को लेकर शुक्रवार को मंथन, प्रशिक्षण एवं सभाओं का आयोजन किया गया। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला ने कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश भर दिया। उन्होंने मोहल्ले, गली स्तर तक और घर-घर तक जाने की योजनाओं पर बारीकी से चर्चा की।

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में अभियान प्रमुख और निधि संग्रह प्रमुखों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विविध संगठनों से जुड़ी मातृशक्ति को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि किसी भी देश के उत्थान में वहां की माताओं एवं बहनों का योगदान करीब 80 प्रतिशत होता है। उसी की तुलना में पुरुषों का सहयोग लगभग 20 प्रतिशत होता है क्योंकि ईश्वर ने ही माताओं को सृजन की शक्ति प्रदान की है। प्रलय और सृजन के क्रम से ही सृष्टि चलती है। हर प्रलय के बाद सृजन होता है और प्रकृति में सृजन माताओं एवं बहनों द्वारा ही संभव होता है। ठीक इसी प्रकार 478 बार की लड़ाई के पश्चात विवादित ढांचा गिरा दिया गया और लंबे समय तक वहां रामलला टाट के अंदर रहे। बहुत लंबे समय तक अदालत में यह मुकदमा चला और अंततः राम की कृपा से फैसला एक भव्य मंदिर निर्माण के पक्ष में हुआ है।

सर्व समाज के बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा चुका है। इस भव्य मंदिर निर्माण में लगने वाला पैसा किसी सरकार या किसी धनाढ्य व्यक्ति का न लगे ऐसा सभी भारतवासियों ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बृज प्रांत के 60 लाख परिवारों तक पहुंचने और उनके द्वारा निधि समर्पण के अभियान को 15 तारीख को सुबह से शाम के बीच में पूर्ण करना है। छूटे हुए घर को 22 जनवरी तक हर हालत में पूर्ण करना है। महिला अपने परिवार से बाहर निकले, अपनी गली, अपने पड़ोस से इस निधि समर्पण अभियान से जुड़े। हम सभी को राम का नाम लेने के साथ ही राम का काम करना होगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अमिता अग्रवाल ने कहा कि संकल्प लेकर हमें इस अभियान के साथ जुड़ना होगा। इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह डॉ. विमल यादव, महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश, महानगर शारीरिक प्रमुख विशेष त्रिवेंद्र, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा, प्रेमा पानू, इंदु सेठी, मंजू सक्सेना, दीक्षा सक्सेना, महानगर अभियान प्रमुख अनुराग अग्रवाल तथा सह अभियान प्रमुख आशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार