बरेली: राशन लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में सपाई
अमृत विचार, बरेली। दिल्ली बार्डर पर केंद्र सरकार के नए किसान कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल इसके समर्थन में अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के किसान घेरा कार्यक्रम के तहत शहर, कैंट व नवाबगंज विधानसभा समेत कई स्थानों पर …
अमृत विचार, बरेली। दिल्ली बार्डर पर केंद्र सरकार के नए किसान कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल इसके समर्थन में अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के किसान घेरा कार्यक्रम के तहत शहर, कैंट व नवाबगंज विधानसभा समेत कई स्थानों पर सपा नेताओं ने चौपाल लगाई। किसानों से संवाद कर नए कृषि कानून की खामियां गिनाकर सपा की उपलब्धियां गिनाईं।
नवाबगंज में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने विधानसभा क्षेत्र एक दर्जन से अधिक गावों में सपा कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसानों के लिए करीब 20 क्विंटल राशन ट्रकों में लादकर दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान प्रदीप मौर्य, योगेश यादव, अरविंद गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार आदि रहे।
वहीं, ग्राम रोठा में आयोजित चौपाल में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सपा किसान आंदोलन में हर मोर्चे पर किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान इंजी. अयूब हसन, शेर सिंह गंगवार, मोतीराम मौर्य, प्रमोद यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, हैदर अली, इंद्रपाल यादव, अशफाक गाजी, जफरुद्दीन, गोविंद सैनी, मोहर सिंह लोधी, दीप्ति पांडेय, समयून खान, समर्थ मिश्रा, विष्णु शर्मा, पार्षद अफरोज, शिव कुमार प्रजापति, राजन सोनकर, संतोष दिवाकर, मोहम्मद आरिफ, हैप्पी यादव आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शहर में ग्राम सरनिया, सनैया, परतापुर चौधरी, रहपुरा चौधरी, फरीदापुर चौधरी, पीरबहोड़ा, परतापुर जीवनसहाय आदि स्थानों पर पार्टी पार्षदों व अन्य पदाधिकारियों ने चौपाल लगाई।
अलहादपुर गांव में लगाई चौपाल
भोजीपुरा। विधानसभा क्षेत्र के गांव गोपालपुर अजीजपुर व अहलादपुर में सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने चौपाल लगाई। ग्राम अहलादपुर में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी अपने साथियों के साथ किसान चौपाल में पहुंचे। इस दौरान सर्वेश पटेल, हरीश कुमार, राजेश पटेल, गोपाल गंगवार, आदेश गंगवार, दीपक पटेल आदि रहे।
