Bareilly:चौपला पुल पर मरम्मत के चलते 45 दिन रहेगा डायवर्जन, एडवाइजरी की गई जारी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। चौपला पुल पर मरम्मत एवं निर्माण कार्य के चलते 12 मई को प्रात 8 बजे से लगभग 45 दिनों तक शहर में बड़े स्तर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

इस अवधि में भारी वाहनों, तेल टैंकरों, डेयरी उत्पाद वाहनों, रोडवेज बसों, सिटी बसों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली का संचालन प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख मार्गों पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध रहेगा।

 बदायूं से बरेली आने वाले सभी बड़े वाहन रामगंगा से चौपला पुल की ओर नहीं आ सकेंगे और उन्हें रामगंगा तिराहा व बुखारा मोड़ के रास्ते शहर में प्रवेश करना होगा। चौपला चौराहा से बदायूं रोड और गन्ना मिल की ओर जाने वाले सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

नैनीताल और पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहनों को वियावानी कोठी, बुखारा मोड़ और रामगंगा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें भी अब चौकी चौराहा और रामगंगा तिराहा होते हुए ही संचालित होंगी। करगैना, बीडीए और सुभाषनगर के निवासियों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि वे दोपहिया वाहनों से आवागमन कर सकें।

संबंधित समाचार