Bareilly: 55 लाख यात्रियों से मुरादाबाद मंडल को 152 करोड़ की आय

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने अप्रैल-2026 में 152.07 करोड़ रुपये से अधिक का रेल राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्री सुविधाओं में सुधार, बेहतर टिकटिंग व्यवस्था और सुरक्षित रेल संचालन के चलते मंडल की आय में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रेलवे पर यात्रियों का भरोसा बढ़ने के साथ ही अप्रैल में मंडल की आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के अनुसार अप्रैल-2026 के दौरान 55.88 लाख यात्रियों ने मुरादाबाद मंडल की ट्रेनों में सफर किया। इससे मंडल को 107.54 करोड़ रुपये की यात्री आय प्राप्त हुई। जो मंडल के किसी एक माह में अब तक की सर्वश्रेष्ठ यात्री आय है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार मंडल ने अन्य कोचिंग मद से 7.39 करोड़ रुपये, माल भाड़ा से 34.76 करोड़ रुपये तथा विविध मदों से 2.38 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। 

उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, यात्री सुरक्षा, टिकटिंग व्यवस्था और परिचालन दक्षता में सुधार का सीधा असर यात्रियों के भरोसे पर पड़ा है। गर्मी के मौसम और बढ़ती यात्रियों की संख्या के बीच बेहतर प्रबंधन के कारण मंडल की सेवाओं को लोगों ने अधिक प्राथमिकता दी।

 

संबंधित समाचार