Moradabad: पश्चिमी यूपी में जून के मध्य जून में दस्तक दे सकता मानसून

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्यतः जून के तीसरे या चौथे सप्ताह (18-25 जून के आसपास) तक दस्तक देता है। इस बार भी समय से मानसून पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग जता रहा है।

मानसून के आने से पहले जून के दूसरे सप्ताह से ही प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है, जो गर्मी से राहत दिलाएगी। इस साल समय पर मानसून की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के आसपास मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। प्री-मानसून के दौरान मई और जून की शुरुआत में भी तेज आंधी-पानी की संभावना बनी है। 

इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिखेगा। आमतौर पर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंचता है। इस बार भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं समय से मानसून के दस्तक से फसलों की बोआई में भी सहूलियत होगी। जिससे किसानों को शुरूआत में सिंचाई पर खर्च नहीं करना पड़ेगा।

संबंधित समाचार