Moradabad:यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए
मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्मी के दौरान रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल गाड़ी संख्या 06597/06598 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर) के संचालन फेरों में विस्तार किया है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि स्पेशल गाड़ी संख्या 06597 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) ट्रेन सात मई से नौ जुलाई तक संचालित होगी। वहीं स्पेशल गाड़ी संख्या 06598 ( योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल) के फेरों में विस्तार करते हुए नौ मई से 11 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
स्पेशल गाड़ी संख्या 06597 ( यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ) का संचालन हर गुरुवार को यशवंतपुर से और स्पेशल गाड़ी संख्या 06598 ( योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल ) का संचालन प्रत्येक शनिवार को योगनगरी ऋषिकेश से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 06597 ( यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ) का योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर आगमन समय 10:20 बजे को परिवर्तित करते हुए आगमन समय 10:15 बजे किया गया है।
