Stock markets closed : पीएम मोदी के सोना कम खरीदने की अपील से ज्वेलर्स कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट, निचले स्तर पर बंद हुए प्रमुख सूचकांक  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक एक महीने से अधिक के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 1,312.91 अंक (1.70 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,015.28 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 360.30 अंक यानी 23,815.85 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का एक महीने से अधिक का निचला स्तर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयातित वस्तुओं का खरीद करने और विदेशी मद्रा बचाने की अपील के बाद बाजार में विदेशी मुद्रा भुगतान संबंधी दबाव को लेकर चिंता स्पष्ट दिखी। 

सोना कम खरीदने की उनकी अपील से ज्वेलर्स कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गयी। अनावश्यक विदेश यात्रा न करने की सलाह से विमान सेवा कंपनियों के शेयर भी साढ़े चार प्रतिशत टूट गये। कल्याण ज्वेलर्स का शेयर बीएसई में सबसे अधिक नौ प्रतिशत लुढ़क गया। वृहत बाजार में भी गिरावट रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.83 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.13 प्रतिशत गिर गया। एफएमसीजी फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सूचकांकों में गिरावट रही।

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, सार्वजनिक बैंकों, रियलटी, मीडिया, वित्त और ऑटो समूहों पर ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स की कंपनियों में तनिष्का ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी टाइटन का शेयर सात प्रतिशत के करीब टूट गया। इंडिगो और भारतीय स्टेट बैंक में साढ़े चार प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर भी चार प्रतिशत से अधिक उतर गये। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सवा तीन प्रतिशत नीचे बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर दो से ढाई प्रतिशत गिर गये। बजाज फाइनेंस, बीईएल, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व और टाट स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी लाल निशान में रहे। सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी हरे निशान में रहे। 

ये भी पढ़ें : 
Stock markets closed : बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव के चलते शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

संबंधित समाचार